5 अप्रैल , 2016
आजकल व्हाट्सप्प (Whatsapp), फेसबुक (Facebook), एसएमएस (SMS) का बहुत चलन है जिसके द्वारा हम अपने मित्रों से लिखकर बातचीत करते हैं या फिर अपने विचार प्रकट करते हैं। आजकल बहुत से मोबाईल में देवनागरी लिपि में लिखने की सुविधा तो है लेकिन सब में नहीं है। जिनमें हैं उनमें भी देवनागरी लिपि में लिखना इतना आसान नहीं होता जितना रोमन लिपि में होता है। इसीलिए आज हम देवनागरी लिपि में लिखे गए हिंदी के वाक्यों को रोमन लिपि में लिखना सीखेंगे।
देवनागरी लिपि के वर्णों के ठीक नीचे उसके रोमन लिपि के समतुल्य वर्ण लिखे हुए हैं।
वर्णमाला :-
स्वर :-
अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अ:
A Aa I Ee U Oo E Ae O Au An Ah
व्यंजन :-
क ख ग घ
K Kh G Gh
च छ ज झ
Ch Chh J Jh
त थ द ध न
T Th D Dh N
प फ ब भ म
P Ph/F B Bh M
य र ल व स श ष त्र ज्ञ
Y R L V S Sh S Tr Gya/Jn
सामान्यतः हिंदी के पूर्ण अक्षर के लिए रोमन लिपि में उसके समतुल्य अक्षर के साथ a का प्रयोग होता है और आधे अक्षर के साथ नहीं होता है।
जैसे : क् = K , क = Ka
किताब = kitab
कलम = kalam
फल = fal
जैसे कि नियमों के अपवाद होते हैं वैसे ही अंग्रेजी में भी नियमों के अपवाद होते हैं जिसकी जानकारी धीरे धीरे हम देते रहेंगे।



